न्यूज 127, हरिद्वार।
यातायात निदेशालय के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में हरिद्वार यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा माह के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात संजय चौहान एवं निरीक्षक यातायात संदीप सिंह नेगी द्वारा आईटीसी कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया गया। कोहरे के समय रिफ्लेक्टर बेल्ट का प्रयोग करने और वाहन को निर्धारित यातायात नियमों के अनुरूप सुरक्षित रूप से चलाने पर जोर दिया। इस दौरान सड़क पर स्वयं एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ऑडियो-वीडियो माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। आईटीसी कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उक्त जानकारी को अत्यंत उपयोगी एवं जीवन रक्षक बताते हुए यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने का संकल्प लिया गया।
आईटीसी कर्मचारियों को दिलाया सुरक्षित सफर का संकल्प






