न्यूज 127.
पथरी के जंगल में खैर के पेड़ काटने वाले एक आरोपी को वन विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया है। पकड़ा गया आरोपी हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। वन अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम भूरी है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव हल्जौरा का रहने वाला भूरी का आपराधिक इतिहास है, उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। आरोपी की देर रात गिरफ्तारी के बाद वन विभाग की टीम उस स्थान पर लेकर गई जहां उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पेड़ काटे थे। मौके पर छिपा कर रखी गई आरी भी टीम ने बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी टीम दबिश दे रही है।
पकड़ा गया खैर के पेड़ काटने वाला हिस्ट्रीशीटर




