नवीन चौहान.
देहरादून की थाना क्लेमेनटाउन पुलिस ने पिछले एक साल से फरार चल रहे एक 10 हजार रूपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फर्जी वसीयत तैयार कर पैतृक संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया गया।
शिकायतकर्ता ताहिरा एस० बिम्बेट, जो कि फ़िल्म अभिनेता सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह की मौसी है, के द्वारा थाना क्लेमेनटाउन में दिनांक 17-03-22 को तहरीर दी गयी कि उनके भाई स्व० मधूसूदन बिम्बेट कि 19-01-19 को मृत्यु हो गयी थी, जिनकी मृत्यु के पश्चात भू-माफिया राजेंद्र सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी सहारनपुर द्वारा उनकी पैतृक संपत्ति पर कब्जा करने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर एक फर्जी वसीयत बनायी और उनके मृतक भाई कि समस्त सम्पति का वारिस खुद को बताया।
जिसे वसीयत प्रमाणित करने वाले वकील राजवीर सिंह रुड़की के द्वारा उनके फर्जी हस्ताक्षर कर बनाया जाना बताया गया। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेनटाउन पर मु०अ०सं०- 35/2022 धारा 420/467/ 468/471/120 B भादवि बनाम (1) राजेंद्र सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी मोहिद्दीनपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 (2) मौ० साजिद पुत्र मौ० हारून निवासी महबूब कॉलोनी ब्राह्मणवाला पटेलनगर देहरादून (3) सचिन कुमार पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम मझौल जबरदस्त सहारनपुर उ0प्र0 (4) नाथीराम पुत्र सुक्खन रविदास मंदिर मोहल्ला तेलपुरा शेखपुरा कदीम सहारनपुर उ0प्र0 तथा अन्य के विरुद्ध पंजीकृत होकर विवेचना उप निरीक्षक अमरीश सिंह के सुपुर्द की गई।
विवेचना में विवेचक द्वारा दस्तावेजी साक्ष्यों के संकलन के पश्चात अभियुक्त राजेन्द्र सिंह ,मौ0 साजिद को माह जून 2022 में ही गिरफ्तार किया जा चुका था जबकि विगत 1 साल से फरार अभियुक्त सचिन कुमार, जिस पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 10000/- का इनाम घोषित किया गया था, को दिनांक 05-01-23 को गिरफ्तार किया गया। अभियोग में फरार चल रहे 10000/- के इनामी एक अन्य अभियुक्त नाथीराम को पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10-01-23 की प्रातः सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
मार्गदर्शक अधिकारी :-
1- सर्वेश पवार, पुलिस अधीक्षक अपराध
2- सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक नगर
3- नीरज सेमवाल, क्षेत्राधिकारी सदर
पुलिस टीम :-
1- कुलवंत सिंह, थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन
2- उ0नि0 अमरीश सिंह
3- अ0उ0नि0 राजकुमार
4- का0 अजय कुमार
5- का0 योगेश कुमार