लूट में शामिल 10 हजार का इनामी चौथा आरोपी भी गिरफ्तार




Listen to this article

योगेश शर्मा.
थाना भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल चौथे अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम भी घोषित था।

पुलिस के मुताबिक दिनांक 09/12/22 को थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत चाकू से हमला कर लूट संबधी मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें उपचार के दौरान पीड़ित की मृत्यु हो गई थी। इस घटना में पुलिस टीम द्वारा 03 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

घटना में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। जिस पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम द्वारा ईनामी अभियुक्त अंतिम कुमार निवासी होशियारपुर बधाई खुर्द, मुजफ्फरनगर को दबोचा गया। अभियुक्त के पास से एक तमंचा और जिला कारतूस के अलावा लूटी गई रकम में से 1 लाख रूपये बरामद किये गए हैं।

पुलिस टीम का विवरणः-
1- उ0नि0 जयवीर सिंह थाना भगवानपुर
2- उ0नि0 कर्मवीर सिंह थाना भगवानपुर
3- का0 1558 हरदयाल सिंह थाना भगवानपुर
4- का0 139 राजेन्द्र सिंह थाना भगवानपुर