हरिद्वार
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार एवं लक्सर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, देहरादून की प्रवर्तन टीम ने संयुक्त छापेमारी कर 14 स्टोन क्रेशरों को सीज कर दिया।
शिकायतों पर त्वरित एक्शन
तहसील लक्सर एवं हरिद्वार क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रेशरों द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए विभागीय प्रवर्तन दल का गठन किया गया।
14 स्टोन क्रेशरों पर सख्त कार्रवाई
निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, देहरादून की अध्यक्षता में गठित टीम ने हरिद्वार तहसील के ग्राम बाडीटीप एवं लक्सर तहसील के ग्राम फतवा, महतोली, मुजफ्फरपुर गुजरा, नेहन्दपुर एवं जवाहरखान (उर्फ झीवरहेड़ी) में स्थित स्टोन क्रेशरों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर सभी 14 क्रेशरों को एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 23C एवं उत्तराखण्ड खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण निवारण) नियमावली 2021 के तहत सीज कर दिया गया। कार्रवाई के तहत संबंधित सभी इकाइयों के ई-रवन्ना पोर्टल को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है, जिससे खनिज के परिवहन पर तत्काल रोक लगाई जा सके।
10 करोड़ से अधिक जुर्माना प्रस्तावित
प्रथम दृष्टया जांच में इन स्टोन क्रेशरों पर लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक का अर्थदंड लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अंतिम आंकड़ा विस्तृत जांच के बाद तय होगा।
सीज किए गए सभी स्टोन क्रेशरों के नाम व पते
मै० हाईवे कन्स्ट्रक्शन एण्ड क्रेशर, ग्राम फतवा, तहसील लक्सर, जनपद हरिद्वार
मै० सिंह स्टोन क्रेशर, ग्राम फतवा, तहसील लक्सर, जनपद हरिद्वार
मै० किसान स्टोन क्रेशर ग्राम महतोली, तहसील लक्सर, जनपद हरिद्वार
मै० शुभ स्टोन क्रेशर, ग्राम मुजफ्फरपुर गुजरा, तहसील लक्सर, जनपद हरिद्वार
मै० सूर्या स्टोन क्रेशर, ग्राम मुजफ्फरपुर गुजरा, तहसील लक्सर, जनपद हरिद्वार
मै० तुलसी स्टोन क्रेशर, ग्राम मुजफ्फरपुर गुजरा/महतोली, तहसील लक्सर, जनपद हरिद्वार
मै० नेशनल एसोसिएट्स, ग्राम मुजफ्फरपुर गुजरा, तहसील लक्सर, जनपद हरिद्वार
मै० लिमरा इंडस्ट्रीज, ग्राम नेहन्दपुर, तहसील लक्सर, जनपद हरिद्वार
मै० दून स्टोन क्रेशर, ग्राम महतोली, तहसील लक्सर, जनपद हरिद्वार
मै० गणपति स्टोन क्रेशर, ग्राम जवाहरखान उर्फ झीवरहेड़ी, तहसील लक्सर, जनपद हरिद्वार
मै० वानिया स्टोन क्रेशर, ग्राम महतोली, तहसील लक्सर, जनपद हरिद्वार
मै० नॉ गंगा स्टोन क्रेशर, ग्राम बाडीटीप, तहसील व जनपद हरिद्वार
मै० अलकनन्दा स्टोन क्रेशर, ग्राम बाडीटीप, तहसील व जनपद हरिद्वार
मै० एस०एस० स्टोन क्रेशर, ग्राम बाडीटीप, तहसील व जनपद हरिद्वार
प्रवर्तन टीम में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में उप निदेशक, खान अधिकारी, जिला खान अधिकारी हरिद्वार, मानचित्रकार, खान निरीक्षक, सर्वेक्षक एवं सहायक खनिज




