न्यूज 127.
हरिद्वार कांवड़ लेने आने वाले शिवभक्तों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। वहीं वापसी करने वाले शिवभक्तों की संख्या भी बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में 15 लाख कांवड़ियों से कांवड उठाकर हरिद्वार से प्रस्थान कर दिया है। बढ़ने लगी है।
पुलिस प्रशासन ने दावा किया है कि 12 जुलाई की शाम 6 बजे से 13 जुलाई की शाम 6 बजे तक हरिद्वार से करीब 15 लाख शिवभक्तों ने प्रस्थान किया। 10 जुलाई से अब तक यह संख्या करीब 26 लाख पहुंच गई है।
वहीं दूसरी ओर अब 13 श्रद्धालुओं के मेले में खोने की सूचना पुलिस को मिली, जिसमें से 9 को सकुशल ढूंढ लिया गया। अब तक 11 लोगों के डूबने की सूचना मिली, जिन्हें सकुशल बचाया गया।बतायी है।
24 घंटे में 15 लाख कांवड़ियों ने हरिद्वार से किया प्रस्थान




