उत्तराखंड में दोपहर तक 17 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, प्रदेश की संख्या पहुंची 1836








Listen to this article

नवीन चौहान
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित 17 नए मरीज सोमवार दोपहर को जारी हेल्थ बुलेटिन में सामने आए। इन 17 नए मरीजों के बाद प्रदेश में अब तक मिले मरीजों की संख्या 1836 हो गई है। राहत की बात ये है कि इनमें से 1135 मरीज इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं। ठीक हुए मरीजो को अस्पताल से डिस्चार्ज किये जाने के बाद अब प्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीज 668 हैं। कोरोना संक्रमित 24 मरीजों की प्रदेश में अब तक मौत भी हो चुकी हैं।