विजय सक्सेना.
जान से मारने की नीयत से गोली चलाने वाले दो अभियुक्तों को थाना रूद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक 02/01/2023 को मलिक कालोनी से हरमन सिंह दवारा गुरजीत सिंह पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया था, जिस सम्बंध में थाना रुद्रपुर में वादी गुरमीत सिंह निवासी इन्दा कालोनी थाना रूदरपुर ने मुकदमा पंजीकृत कराया जिसका FIR NO.7/23 धारा 504,506,307 IPC है।
उक्त सम्बंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशनुसार तथा पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के निर्देशन में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। विवेचना और वादी के बयानो तथा अभि0 के CDR के अवलोकन के बाद एक अन्य व्यक्ति यश घई भी घटना में शामिल होना प्रकाश में आया। जिसने उक्त घटना को अंजाम देने के लिये अभियुक्त हरमन की मदद की थी। मुकदमा उपरोक्त में 120 बी IPC की बढ़ोतरी की गई।
दिनांक 05/01/2023 को अभियुक्त हरमन व यस घई को गिरफ्तार किया गया तथा प्रकाश में आये दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।