24 कैरेट गोल्ड 173 000 के पार, मध्यम वर्ग के लोगों की पहुंच से बाहर












Listen to this article


हरिद्वार
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के बीच सोने की कीमतें अपने अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,73,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया है, जिससे निवेशकों और व्यापारियों में हलचल तेज हो गई है। यह अब तक का सर्वकालिक उच्च स्तर माना जा रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमतें 1,57 हजार भी रिकॉर्ड बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका, भू-राजनीतिक तनाव, डॉलर में कमजोरी और प्रमुख देशों की मौद्रिक नीतियों को लेकर असमंजस ने सोने को मजबूती दी है। इसके अलावा, कई देशों के केंद्रीय बैंक लगातार सोने की खरीद कर रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी मांग और बढ़ गई है।
घरेलू बाजार में सोने की बढ़ती कीमतों का असर आभूषण उद्योग पर साफ दिखाई दे रहा है। शादी-विवाह और त्योहारों के मौसम के बावजूद आम खरीदारों की खरीदारी प्रभावित हुई है, हालांकि निवेश के लिहाज से लोग अब भी सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।
आर्थिक जानकारों का मानना है कि यदि वैश्विक हालात में जल्द सुधार नहीं हुआ तो सोने की कीमतें आने वाले समय में और नए रिकॉर्ड बना सकती हैं। वहीं निवेशकों को सतर्कता और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निवेश करने की सलाह दी जा रही है।
हरिद्वार के जेवर ज्वैलर्स शोरूम के मालिक गौरव मित्तल ने बताया कि सोना अभी ओर महंगा होगा। जिसके चलते बाजार में गिरावट आई है। शादी के लिए जरूरी गहने ही लोग खरीद रहे है।