शुरूआती रूझानों में भाजपा 36 के पार, कांग्रेस भी तेजी से बढ़ रही आगे




Listen to this article

नवीन चौहान.
विधानसभा 2022 के चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती का कार्य पोस्टल बैटल से शुरू किया गया। प्रदेश में शुरूआती रूझानों में भाजपा ने 36 सीटों पर बढ़त हासिल करते हुए बहुमत का आकंड़ा पार कर लिया है।

जबकि कांग्रेस भी तेजी से आगे बढ़ रही है। कांग्रेस ने भी 30 सीटों पर अपनी बढ़त बना ली है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य शुरू किया गया है।

वहीं दूसरी ओर मेरठ में भी सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगतणना का कार्य शुरू हो गया है।यहां भी सबसे पहले पोस्टल बैलेट से मतगणना की शुरूआत की गई।

उत्तरकाशी जिले की तीनों विधानसभाओं के शुरूआती रुझानों में गंगोत्री-यमुनोत्री विधानसभा में कांग्रेस, पुरोला विधानसभा में भाजपा आगे चल रही है।