नाबालिग के साथ 6 महीने में 400 लोगों ने किया रेप, पीड़िता दो माह की गर्भवती




Listen to this article

नवीन चौहान.
नाबालिग के साथ रेप की एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। आरोप है कि पीड़िता के साथ पिछले करीब 6 महीने में 400 लोगों ने रेप, यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

यह घटना महाराष्ट्र के बीड जिले की बतायी जा रही है। एक दैनिक समाचार पत्र की वेबसाइट के अनुसार 6 महीने में नाबालिग से एक पुलिसकर्मी सहित 400 लोगों ने कथित तौर पर रेप किया।

जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की की मां का लगभग दो साल पहले निधन हो गया था।

मां के निधन के बाद उसके पिता ने उसकी शादी एक आदमी से करा दी थी। पीड़िता का आरोप है कि अपने परिवार में लौटने से पहले एक साल से अधिक समय तक अपने ससुराल में रही।

उसका ससुर उसे परेशान करता था। जिसके कारण मजबूरन उसे अपने घर लौटना पड़ा। कुछ दिनों के बाद वह नौकरी की तलाश में अंबेजोगई शहर चली गई। अंबेजोगई में दो लोगों ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, उन लोगों ने नौकरी दिलाने का वादा किया और यौन शोषण किया। इतना ही इसके बाद एक पुलिसकर्मी सहित सैंकड़ों लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर रेप किया।

कुल मिलाकर उसे 400 अलग-अलग लोगों द्वारा यौन शोषण का सामना करना पड़ा जिससे वह गर्भवती हो गई।

बताया जा रहा है कि पीड़िता दो माह की गर्भवती है। बाल कल्याण समिति इस मामले में अपनी कार्यवाही कर रही है।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।