50 हजार का इनामी बदमाश पिस्टल के साथ गिरफ्तार




Listen to this article

विजय सक्सेना.
उधमसिंहनगर पुलिस ने फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक 30 एमएम की पिस्टल भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त उधमसिंह नगर में न्यायालय से मुलजिम छुड़ाने की साजिश में शामिल था। अभियुक्त के विरुद्ध संगीन धाराओं में ऊधम सिंह नगर समेत अन्य राज्यों में 42 से ज़्यादा मुकदमें पंजीकृत।

शातिर अभियुक्त का नाम जुगराज सिंह उर्फ जग्गा प्रधान पुत्र काबल सिंह निवासी मोहनपुर थाना दिनेशपुर है। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलकर रह रहा था। उधमसिंह नगर पुलिस द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने एसओजी टीम का उत्साहवर्धन किया गया और मैन ऑफ़ द मंथ के लिये संस्तुति दी गई।