गगन नामदेव
हरिद्वार में गैस सिलेंडर फटने से 6 लोग झुलस गए। जिसमें एक महिला, दो बच्चे व परिवार के लोग शामिल है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव सिसोना की है। सीओ अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सिसोना एक महिला ने घर की रसोई में चूल्हे को खाना बनाने के लिए जलाया तो सिलेंडर में आग लग गई। आग बड़ी तेजी से फैली। जिसकी चपेट में आने से परिवार के 6 सदस्य झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
हरिद्वार में गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चों समेत 6 लोग झुलसे



