अश्लील इशारे कर रही 6 महिला गिरफ्तार




Listen to this article

न्यूज 127.
अश्लील इशारे कर वेश्यावृति को बढावा देने का प्रयास कर रही 6 महिलाओं को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह महिलाएं बस स्टेशन, रेलवे गेट के पास यात्रियों को अश्लील इशारे कर अपने तरफ आकर्षित कर रही थी। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने भी पुलिस में शिकायत की थी।
कोतवाली नगर प्रभारी रितेश शाह ने गुरूवार को अलग अलग टीमें गठित कर जांच पड़ताल के लिए फील्ड में उतार दी। ​इस दौरान रेलवे गेट नं0 5 के पास से 6 महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील इशारें कर करते हुए गिरफ्तार की गई। इन सभी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।