नवीन चौहान
एचईसी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। एचईसी संस्थान को आगे बढ़ाने में 70 फ़ीसदी महिलाओं का विशेष योगदान है। उन्होंने सभी को बधाई दी। कॉलेज प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। जिसके बाद संस्थान की बीए प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रस्तुति देने वालों में वाणी, वंशिका, गौरी, कशिश, रूचि पुकार, करण, सस्वता, इमजा ने नाट्य प्रस्तुति की. इस प्रस्तुति में मैरीकॉम, सुधा चंद्रन, फरीदा, सावित्रीबाई के जीवन चरित्र को दर्शाया गया। उनके व्यक्तित्व पर आधारित इस प्रस्तुति ने सभी को प्रेरणा प्रदान की। इसके अलावा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा गौरी श्री कुंज, श्रद्धा, बिलीव प्रथम वर्ष की वैष्णवी झा ने महिला दिवस पर कविता सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन को सफल बनाने में मौसमी गोयल, प्रतीक्षा जैन, वर्णिका नागर, रितु मोदी, सिखा सूरी, दीपशिखा बोरा, रश्मि, सारिका चौधरी, शिवानी उनियाल, जया उप्रेती, सुनीति त्यागी, समीक्षा, गाथा भाटी आदि शामिल रहे. सभी ने आयोजन को बहुत सराहा.
एचईसी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में 70 फीसदी महिलाएं, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं



