उत्तराखंड में मिले 787 नए कोरोना पॉजिटिव, हरिद्वार में 330 नए मरीज








Listen to this article

नवीन चौहान.
उत्तराखंड में गुरूवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 787 नए मामले सामने आए। लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या ने अधिकारियों की चिंता को बढ़ा दिया है।

पिछले 24 घंटे में 265 मरीजों की रिपोर्ट इलाज के बाद निगेटिव भी आयी। तीन मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई। इस समय प्रदेश में 5042 एक्टिव केस हैं। जबकि हरिद्वार में पिछले 24 घंटे में 330 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।

सांकेतिक फोटो