करतार सिंह भड़ाना हारकर भी जीत गए जनता का ​दिल, काजी निजामुदीन का यह हाल




Listen to this article

नवीन चौहान.
भाजपा के करतार सिंह भड़ाना मंगलौर उप चुनाव में भले ही जीत दर्ज नहीं कर पाए हो लेकिन मंगलौर की जनता का दिल जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया और 18 हजार वोट हासिल करने वाली भाजपा को करीब 31 हजार से अधिक वोटों तक पहुंचा दिया। करतार का चुनावी कौशल कहे या पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की रणनीति और मेहनत का परिणाम कहा जाए। कुल मिलाकर भाजपा का प्रदर्शन इतिहास में दर्ज हो गया है।

मंगलौर उप चुनाव में काजी निजामुददीन की जीत कोई बहुत बड़ी जीत नहीं है। करीब 600 वोटों के अंतर से जीतना। चुनाव का मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बसपा के बीच माना जा रहा था। लेकिन भाजपा के करतार सिंह भड़ाना ने जोरदार एंट्री की। उन्होंने मंगलौर की सरजमीं पर हैलीकाप्टर उतारा और अपने धन, बल का प्रदर्शन किया। चुनाव में घर—घर वोट मांगे। मंगलौर में हरियाणा के तमाम लोगों को चुनाव प्रचार में उतार दिया।

कांग्रेस के हालात बुरी तरह पस्त हो गई। काजी निजामुददीन को आंसू तक बह निकले। जनता ने सहानुभूति दिखाई और काजी के पक्ष में माहौल बन गया। लोकतंत्र में यह चुनाव याद किया जायेगा। मंगलौर की जनता शायद ही कभी यह भूल पाए। कैसे माहौल में चुनाव हुआ और कौन ​जीता। जनता की जीत हुई। लोकतंत्र की जीत हुई। भड़ाना चुनाव हार कर भी जीत गए।