न्यूज 127.
सर्दी के मौसम में कड़ाके की ठंड होने पर स्कूली बच्चों को देर शाम जिलाधिकारी के छुटटी के आदेश का इंतजार रहता है। जिससे बच्चे रजाई में बैठकर आराम कर सके।
हरिद्वार में शुक्रवार की सुबह से ही मानसून में बदलाव आया। आसमान से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते हवा में ठंड बढ़ गई। दिसंबर के महीने के अंतिम दिनों में ठंड का बढ़ना लाजिमी है। ऐसे में बच्चों को छुटटी मिलने की खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
लेकिन वार्षिक परीक्षा नजदीक होने के चलते स्कूलों की छुटटी करना संभव नहीं होता। हरिद्वार जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने भी बच्चों की परीक्षाओं को देखते हुए छुटटी करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। इसीलिए सोशल मीडिया पर किसी भ्रामक सूचनाओं को सच नहीं माने। शनिवार को हरिद्वार के सभी स्कूल खुले रहेंगे और शिक्षण कार्य सुचारू रूप से होगा।
Haridwar के स्कूलों की छुटटी को लेकर बोले जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह




