
न्यूज127
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। डीएवी काॅलेज प्रबन्धकर्तृ समिति, नई दिल्ली के सचिव एवं स्कूल के वाइस चेयरमैन श्रीमान एवं श्रीमती जेके कपूर व प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने स्कूल प्रांगण की प्राचीर से ध्वज फहराया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा देश के शहीद वीर जवानों को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर में गणतंत्र दिवस पर्व को लेकर सुबह से ही उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएवी काॅलेज प्रबन्धकर्तृ समिति, नई दिल्ली के सचिव एवं स्कूल के वाइस चेयरमैन एवं श्रीमती जेके कपूर का प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम हम भारतीय हैं और हम सबको अपने भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए। राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि है इसलिए राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना सदैव हमारे मन में जागृत होनी चाहिए। आज सभी देशवासी 76वें गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहे हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर लहराते हुए तिरंगे को देखना- चाहे वह लाल किले पर हो, राज्यों की राजधानियों में हो या हमारे आस-पास हो – हमारे हृदय को उत्साह से भर देता है।

मुख्य अतिथि जेके कपूर ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नन्हे नन्हे बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया। उन्होंने सभी को स्वयं को नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में धारण करने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार डीएवी संस्थान अन्य शिक्षण संस्थाओं से भिन्न है। उन्होंने माता-पिता को बच्चों के साथ मित्रवत रहने की सलाह दी। विद्यालय एवं घर दोनों स्थान पर बच्चों का नैतिक विकास हो सके तथा बड़े होकर देश के सुयोग्य नागरिक बने।
तत्पश्चात् संगीत विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत एक स्वरचित गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यालय की हेड गर्ल ने अपने प्रभावशाली भाषण में गणतंत्र दिवस का महत्व तथा संविधान के बारे में जानकारी देते हुए अपने कर्तव्यों को निभाने और युवाओं को देश की उन्नति में योगदान देने की प्रेरणा दी।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि के कर कमलों से वाणिज्य विभाग की ‘कॉमर्स डाइजेस्ट’ पत्रिका के 15वें अंक का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम को आगे बढा़ते हुए कक्षा 11 वीं के छात्र अभिनव गुसाईं ने अपनी स्व-रचित देशभक्ति कविता से माध्यम से बड़ी ही ओजपूर्ण प्रस्तुति दी। यह कविता महिला शक्ति एवं भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान को समर्पित थी।
इसके बाद खेलकूद और शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्य और मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का समापन एक देशभक्ति से परिपूर्ण समूह नृत्य के साथ हुआ, जिसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के कार्यों एवं कर्तव्यों को दर्शाते हुए देशभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया गया। नृत्य ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
अंत में अंग्रेजी अध्यापिका श्रीमती रेनू शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्राइमरी विंग पर्यवेक्षिका कुसुमबाला त्यागी, मिडल विंग पर्यवेक्षिका सुश्री हेमलता पाण्डेय, गंगा हाउस प्रमुख शरदकांत कपिल सतलुज हाउस प्रमुख श्रीमती सोनिया कपूर, धर्म शिक्षिका डॉ अनीता स्नातिका सहित समस्त अध्यापक- अध्यापिकाएँ उपस्थित रहे।



