UDAYA KRISHAN REDDY सीओ की डांट से अपमानित कांस्टेबल ने किया यूपीएससी क्रैक, अब आईएएस




Listen to this article


न्यूज127
गरीबी के तिलिस्म को तोड़ने की चुनौती स्वीकार करने वाला इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज कराता है। लेकिन अपमान की आग में झुलसकर लक्ष्य हासिल करने वाला समाज में प्रेरक बनकर नई पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करता है। वह आने वाली पीढ़ी का आदर्श बनकर उनको आत्मबल प्रदान करता है। ऐसा ही कुछ आंध्र प्रदेश के उदय कृष्ण रेडडी ने कर दिखाया।
दरअसल, पुलिस विभाग के एक कांस्टेबल उदय कृष्ण रेडडी डयूटी पर तैनात थे। वही उनके एक सीनियर सर्किल इंस्पेक्टर कांस्टेबल उदय कृष्ण को नापसंद करते थे। एक दिन सीओ ने 60 पुलिस कर्मियों के सामने ही उदय कृष्ण रेड्डी को जबरदस्त डांट लगा दी। जिससे उदय कृष्ण ने खुद को काफ़ी अपमानित महसूस ​किया। उनका हृदय इस सीओ की इस हरकत से आहत हो गया। इस घटना से दुखी उदय कृष्ण ने साल 2018 में पुलिस कांस्टेबल के पद से इस्तीफा दे दिया।
उदय कृष्ण ने सीओ से मिली डांट के बाद अपमान का बदला लेने की ठानी। उन्होंने इस डांट को सकारात्मक लेते हुए अपना लक्ष्य ​तय किया। उन्होंने निश्चय कर लिया कि कि इस अपमान का जवाब वह एक बड़ा अफ़सर बनकर देंगे। उदय ने आथिक कमजोरी और तमाम परिस्थितियों का डटकर मुकाबला किया। उदय की दृढ़ता और मेहनत आखिरकार रंग लाई। साल 2023 में ही उन्होंने यूपीएससी क्लियर करते हुए 780 वीं रैंक हासिल की है। उनका चयन आईआरएस में हुआ। उन्होंने ट्रैनिंग शुरू कर दी।
लेकिन यूपीएससी की इस रैंक से उदय कृष्ण रेडडी प्रभावित नही हुए। उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान ही दोबारा प्रयास किया और यूपीएससी 2024 में आईएएस, आईपीएस की रैंकिस्ट में जगह बनाते हुए आल इंडिया रैंक 350 प्राप्त किया।
उनकी यह उपलब्धि अब इतिहास बन चुकी है। नई युवा पीढ़ी के लिए एक सच्ची कहानी है। लोग इसे पढ़ेंगे और अपना आदर्श बनायेंगे।
वही दूसरी ओर अपमान से ज़्यादातर लोग प्रतिशोध की भावना से भर जाते हैं। दुखी होकर हार मान लेते हैं। लेकिन उदय से हमें यह सीखना चाहिए कि कैसे अपने मुश्किल समय को भी आप प्रेरणा बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।