उत्तराखण्ड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस और पीपीएस के तबादले








Listen to this article

न्यूज 127. देहरादून।
उत्तराखण्ड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश संख्या 126/XXX-1-2026 के तहत राज्य में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), राज्य सिविल सेवा (PCS) तथा सचिवालय सेवा के अधिकारियों के स्थानान्तरण एवं नई तैनाती के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए हैं। इस प्रशासनिक पुनर्संरचना को शासन व्यवस्था में गति, पारदर्शिता और विभागीय कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन से जोड़कर देखा जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को उनके वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए नवीन दायित्व सौंपे गए हैं। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल कार्यमुक्त होकर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा कार्यभार ग्रहण करने की आख्या कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को उपलब्ध कराएं। प्रमुख तबादले और नई जिम्मेदारियां में संजय कुमार, IAS (2014) निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण, हल्द्वानी एवं निदेशक सेवायोजन के पद से अवमुक्त करते हुए उन्हें निदेशक सेवायोजन का दायित्व सौंपा गया है। सौरभ गहरवार, IAS (2016) प्रबंध निदेशक सिडकुल एवं महानिदेशक/आयुक्त उद्योग के पद से हटाकर नई तैनाती दी गई है। नरेन्द्र सिंह भण्डारी, IAS (2016) अपर सचिव नियोजन विभाग, मुख्यमंत्री कार्यालय तथा कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग से अवमुक्त करते हुए उन्हें अपर सचिव-उद्योग एवं निदेशक राजकीय मुद्रणालय, रुड़की नियुक्त किया गया है। विनोद गिरी गोस्वामी, IAS (2017) अपर सचिव शहरी विकास विभाग एवं निदेशक शहरी विकास निदेशालय, देहरादून से स्थानांतरित कर अपर सचिव आवास तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण बनाया गया है। प्रतीक जैन, IAS (2018) जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद पर यथावत तैनात रहेंगे। विशाल मिश्रा, IAS (2018) प्रबंध निदेशक GMVN, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक नमामि गंगे एवं KFW परियोजना के पदों से अवमुक्त कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गिरधारी सिंह रावत, PCS अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग से हटाकर उन्हें अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा परिषद तथा प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम की जिम्मेदारी दी गई है।
सुरेश जोशी, सचिवालय सेवा अपर सचिव दुग्ध एवं दुग्ध विकास विभाग से स्थानांतरित कर अपर सचिव जनगणना नियुक्त किया गया है। कवीन्द्र सिंह, सचिवालय सेवा संस्कृत शिक्षा विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, PCS आयुक्त गन्ना चीनी के पद पर यथावत रखते हुए प्रधान प्रबंधक शुगर मिल, किच्छा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अब्ज प्रसाद बाजपेयी, PCS प्रधान प्रबंधक शुगर मिल, किच्छा के पद पर यथावत रखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह पतियाल द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव, राज्यपाल सचिवालय, समस्त प्रमुख सचिव/सचिव, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, विभागाध्यक्षों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दी गई है। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को आगामी योजनाओं के प्रभावी संचालन, औद्योगिक विकास, शहरी नियोजन, अल्पसंख्यक कल्याण और राजस्व व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। शासन की मंशा है कि नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी विभागीय कार्यों में तेजी लाएं और जनहित योजनाओं को समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारें।