नवीन चौहान, हरिद्वार।
निकाय चुनाव से पूर्व अतिक्रमण हटाने की मुहिम का अप्रत्यक्ष तौर पर सीधा फायदा भाजपा को मिलता दिखाई पड़ रहा हैं। हरिद्वार की चौड़ी सड़कों से जनता पूरी तरह से खुश नजर आ रही हैं। जनता की माने तो भाजपा के पक्ष में खड़ी नजर आ रही है। जबकि कुछ अतिक्रमणकारी खासे आहत है। लेकिन उनकी संख्या इतनी नहीं है कि उनके वोटों से चुनाव में किसी पार्टी को नुकसान हो सकता है। प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने पूरी शिद्दत के साथ अतिक्रमण हटाने की मुहिम को पूरा किया था।
करीब एक माह पूर्व जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर अतिक्रमण हटाने की मुहिम को शुरू किया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने बिना किसी दबाव में हरिद्वार की सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य किया। जेसीबी लेकर निकले प्रशासन की टीम ने अतिक्रमणकारियों के अवैध कब्जो पर बुलडोजर चलवाया। जिसके बाद अतिक्रमणकारी खासे नाराज हुए। कांग्रेसी नेताओं ने प्रशासन की कार्रवाई पर राजनीति करनी शुरू की। सड़कों पर प्रदर्शन किये। नारेबाजी करते हुये रैली निकाली। लेकिन कांग्रेसी नेता प्रशासन की कार्रवाई को राजनैतिक रंग देने में लगे रहे। कांग्रेसी अतिक्रमण के मुद्दे पर जनता की सहानुभूति बटोरने की कोशिश करने में जुटे रहे। कांग्रेसियों को लगा कि अतिक्रमण का दर्द मतदाताओं के दिलों में होगा और उनका झुकाव कांग्रेस पार्टी के पक्ष में आ जायेगा। लेकिन नगर के लाखों लोगों की सहुलियत का ध्यान रखने के लिये किये जाने वाले कार्य से हरिद्वार की जनता खुश नजर आई। चंद अतिक्रमणकारियो को छोड़कर सभी ने प्रशासन की मुहिम को सराहा। वही हरिद्वार की चौड़ी सड़कों को देखकर जनता बेहद प्रसन्न नजर आई। हरिद्वार में आये दिन लगने वाले जाम से निजात मिलने से भी निजात मिल गई। प्रशासन की मुहिम चल रही थी कि अचानक निकाय चुनाव की घोषणा हो गई। शहरवासी चुनाव में व्यस्त हो गये। अब जब चुनावी सीजन का दौर शुरू हुआ तो हार जीत का गणित भी लगाया जाने लगा। अभी तक के हालात में भाजपा का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। जनता का रूझान भाजपा की ओर ही दिखाई पड़ रहा है। प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की मुहिम से भी जनता खासी खुश नजर आ रही है। जनता का मानना है कि बढ़ती जनसंख्या के बाद शहर में आये दिन लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। जनता को मुसीबतो का सामना नहीं करना पड़ेगा। आखिरकार भाजपा एक बार फिर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत की ओर कदम बढ़ाने जा रही है।
अप्रत्यक्ष तौर पर निकाय चुनाव में भाजपा को फायदा, जानिए पूरी खबर



