सोनी चौहान
ऊधमसिंह नगर पुलिस ने घटना के 24 घंटे बाद ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की मृतक से पुरानी रंजिस चल रही थी। जिस कारण आरोपी ने मृतक का गला मोड़कर उसकी हत्या कर दी।
हनीफ पुत्र इब्राहीम निवासी ग्राम शहदौरा ने 1 मार्च 2020 को थाने में तहरीर दी। उन्होंने तहरीर में बताया कि उनका बेटा रफीक उम्र 25 वर्ष 22 फरवरी 2020 से घर से गायब है। सूचना के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा दर्ज किया गया।
थाना हाजा ने 2 मार्च 2020 को गुमशुदा के पिता मो0 हनीफ को सूचना दी कि उसके बेटे का शव ग्राम जगतारपुर के जंगल में सङक किनारे पङा हुआ मिला है। जिसकी हत्या की गयी है। एसएसपी के आदेशों पर घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम ने मृतक रफीक अहमद पुत्र मो0 हनीफ के शव के बरामद होने के 24 घण्टे के अन्दर ही हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने हत्या करने वाले आरोपी मौ0 इस्लाम पुत्र छोटे निवासी ग्राम शहदौरा थाना पुलभट्टा जिला ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को 2 मार्च 2020 को करीब 3 बजे सिरसा मोङ के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि मेरा मृतक रफीक अहमद के साथ पूर्व से ही विवाद चला आ रहा था। 22 फरवरी 2020 को मै और मृतक रफीक अहमद मेला देखने झाङी मन्दिर शक्तिफार्म गये थे। वापस आते समय जगतारपुर के जंगल के पास हम दोनो का विवाद हो गया। मैने रफीक की गर्दन मरोड कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान मृतक के नाक व मुँह से खून निकलने लगा व खून मेरे कपङो मे भी लग गया था। मैने कपङे जंगल मे फेक कर मै अपने घर चला गया था। आरोपी का आपराधिक इतिहास में पता चला कि मौ0 इस्लाम पूर्व मे भी जनपद बरेली से जेल जा चुका है।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
मौ0 इस्लाम पुत्र छोटे निवासी ग्राम शहदौरा थाना पुलभट्टा जिला ऊधम सिंह नगर
बरामदगी
अभियुक्त के द्वारा घटना को कारित करते समय पहनी जीन्स की पेन्ट खून से सनी हुई
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष विनोद जोशी, उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र भट्ट, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र आर्य, ललित चौधरी, नीरज बिष्ट, गोबिन्द सिंह, नरेश चौहान।