अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 8 बुग्गी और 2 ट्रैक्टर सीज




Listen to this article

नवीन चौहान
तहसील प्रशासन हरिद्वार द्वारा लगातार अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही जारी है। इसी के क्रम में आज तड़के तहसील की एन्टी माइनिंग टीम द्वारा भोगपुर क्षेत्र में 2 tractor और आनेकी नदी में 8 बुग्गियां सीज़ की गई। टीम में कानूनगो ऋषिपाल, लेखपाल अनिल काम्बोज, मोनिका सैनी, राहुल देव आदि शामिल थे। उपजिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा बताया गया कि अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी और जो लोग अब बार बार अवैध खनन करते हुए पकड़े जाएँगे उनके विरुद्ध मुक़दमा भी दर्ज किया जाएगा।