उत्तराखंड पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग के लिए किया जाएगा तैयार, बनाई समितियां




Listen to this article

नवीन चौहान
उत्तराखंड पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग बनाने के लिए विशेषज्ञों की समितियां बनाई गई है।समितियां भविष्य की कार्ययोजना तैयार करेंगी। जिससे कानून, शांति व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने एवं ड्रग्स, साइबर अपराध से निपटने के लिए स्मार्ट तरीकों को अपनाया जा सके। साथ ही पुलिस वेलफेयर और पुलिस आधुनिकरण पर नए सिरे से काम हो।
अपराध एवं कानून व्यवस्था के महानिदेशक अशोक कुमार ने स्मार्ट पुलिसिंग के लिए 6 समितियों का गठन किया। स्मार्ट पुलिसिंग के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मित्रता, सेवा, सुरक्षा के अनुरूप कार्य करने हेतु उत्तराखण्ड पुलिस की समस्त इकाईयों को और अधिक दक्ष बनाने व कर्मियों की कार्य दक्षता को बढ़ाने के लिए मुख्यालय स्तर पर बनाई समिति में इन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
समिति — 1 — आॅपरेशन परफोर्मेंस समिति
अपराध एवं कानून व्यवस्था के पुलिस महानिरीक्षक एपी अंशुमान को अध्यक्ष, जबकि पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश आनन्द भरणे को उपाध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक कार्मिक अजय सिंह को सदस्य बनाया गया है।
समिति — 2 — आधुनिक संचार समिति-
फॉयर के पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा को अध्यक्ष, एसटीएफ की पुलिस उप महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल को उपाध्यक्ष और अपराध एवं कानून व्यवस्था की अपर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा को सदस्य बनाया गया है।
समिति — 3— मैनपावर रिव्यू समिति
पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक पुष्पक ज्योति को अध्यक्ष, फॉयर के पुलिस उप निरीक्षक एनएस नपलच्याल को उपाध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक कार्मिक को अजय सिंह बनाया है।
समिति — 4 — बजट रिव्यू समिति
पुलिस महानिरीक्षक वी मुरूगेशन को अध्यक्ष, सहायक पुलिस महानिरीक्षक मुकेश चौहान को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
समिति — 5 — वेलफेयर समिति
गढ़वाल परिक्षेत्र देहरादून के पुलिस महानिरीक्षक अभिनव कुमार को अध्यक्ष, कार्मिक पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को उपाध्यक्ष और पुलिस मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक चक्रधर अंथवाल को सदस्य बनाया गया है।
समिति — 6— यातायात समिति
यातायात निदेशक केवल खुराना को अध्यक्ष और हरिद्वार नगर के पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।