मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आपदाग्रस्त क्षेत्र में डटे, पीड़ितों के बीच गुजारी रात




Listen to this article


नवीन चौहान
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आपदाग्रस्त क्षेत्र में डेरा जमा लिया है। वह पीड़ितों से मिल रहे है और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है। आईटीबीपी अस्पताल जोशीमठ में भर्ती घायलों से मिलकर उनका हालचाल जानने के बाद चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आपदा प्रभावित सीमांत गांव क्षेत्र रैणी जाकर वहाँ की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को हर सम्भव सहायता के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने जिलाधिकारी चमोली स्वाति भदौरिया को निर्देश दिये कि कनेक्टीवीटी से कट गये गांवों में आवश्यक वस्तुओं की कमी न रहे। रविवार को तपोवन क्षेत्र में हुई भीषण त्रासदी मे जिले के जोशीमठ ब्लाक के सीमांत क्षेत्र के 13 गांवो का सडक संपर्क टूट गया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने तमाम कार्यक्रम निरस्त कर दिए और आपदाग्रस्त इलाकों में पीड़ितों के बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आपदा की इस घड़ी में जनता के बीच में रहकर उनका मनोबल बढ़ा रहे है।