नवीन चौहान.
हरिद्वार में एक बिजनेसमैन की फॉर्च्यूनर कार चोरी हो गई। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार कार चोरी की यह घटना देवपुरा में हुई। पेट्रोल पम्प मालिक यश देव कुमार मित्तल की कार देर रात उनके घर के सामने से ही अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। पीडित यश देव कुमार मित्तल ने बताया कि बुधवार की रात करीब दो बजे उनकी कार चोरी हुई। वहां लगे सीसीटीवी में चोरी की यह घटना कैद हुई है। सीसीटीवी में दो अज्ञात युवक कार के पास दिखायी देते हैं और कुछ ही देर में वह कार का शीशा तोड़कर कार को चुरा कर वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। यश देव कुमार मित्तल ने बताया कि उन्होंने पुलिस में अपनी कार चोरी की घटना दर्ज करा दी है।
- चंडी देवी मंदिर के पास मिली अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझी, अवैध प्रेम संबंध बने हत्या की वजह
- हरिद्वार में चलती बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से यात्रियों की बची जान
- दारोगा पर रिश्वत का आरोप, वीडियो वायरल
- अखबार में लपेटकर दिया समोसा और पकोड़ा तो दुकानदार पर एफएसएसआई का पड़ेगा कोड़ा
- IPS निवेदिता कुकरेती को मिली आईजी कुमाऊं की जिम्मेदारी, प्रत्यूष सिंह को सचिव एचआरडीए की जिम्मेदारी



