नवीन चौहान.
हरिद्वार में लगे कोविड कर्फ्यू में जिलाधिकारी सी रविशंकर ने थोड़ी सी छूट कुछ और दुकानों को दी है। इनमें टायर पंक्चर और स्टेशनरी की दुकानें शामिल हैं। ये दुकानें कोविड गाइड लाइन की शर्तों के अनुसार दोपहर 12 बजे तक ही खुली रह सकेंगी।
नए आदेश के अनुसार अब फल, सब्जी की दुकानें, डेयरी, बेकरी, मीट-मछली की दुकानें, राशन परचून की दुकानें, सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानें, पशुचारा की दुकानें, गाड़ी मैकेनिक की दुकान, टायर पंक्चर की दुकान, कृषि यंत्र खाद, बीज की दुकान और स्टेशनी की दुकान। ये सभी दुकानें कोविड कर्फ्यू में तय शर्तों के अनुसार ही दोपहर 12 बजे तक खोल सकेंगे। उसके बाद यदि दुकानें खुली पायी जाती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- समरसता संकल्प अभियान: कलश वंदन यात्रा में शामिल हुए असीम अरुण
- महिला दरोगा ने किया खाकी को शर्मसार, सोशल मीडिया पर शेयर की आपत्तिजनक रील
- खराब मौसम के चलते देहरादून में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल
- गौरव त्यागी हत्याकांड में DIG ने थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी के खिलाफ बैठायी विभागीय जांच
- रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बहनों को दी बड़ी सौगात








