मेडिकल स्टोर संचालक ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड
नवीन चौहान
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान फेरूपुर गांव के दीपक चौहान के रूप में हुई। बताया गया कि दीपक ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में ही जटवाडा पुल के पास मेडिकल स्टोर चलाता था।
सूचना मिलने पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी दीपक कठैत के मुताबिक दीपक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से सिर से सटाकर गोली मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दीपक आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार पुलिस कार्रवाई करेगी।
मेडिकल स्टोर संचालक के सुसाइड करने की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस का कहना है कि दीपक बीती देर रात करीब दो बजे जटवाड़ा पुल के पास पहुंचा और वहां अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली सिर से सटाकर चलायी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
- गगनभेदी गर्जना के साथ आसमान में उड़े लड़ाकू विमान, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत
- अमित कुमार तालियान बने बहुजन मुक्ति पार्टी के मेरठ जिलाध्यक्ष
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों को लेकर दौराला मंडल ने की बैठक
- 8.31 लाख दीपों से रोशन हुआ मेरठ, सूरजकुंड पार्क में जला ‘आशीर्वाद का दीया’
- जनता की भीड़ देख रुका सीएम धामी का काफिला, बच्चों संग खिंचवाईं सेल्फी

