नवीन चौहान.
किसान तीन कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा जंतर मंतर पर भी किसान संसद का आयोजन किसानों द्वारा किया जा रहा है। सोमवार को राहुल गांधी अचानक किसानों के समर्थन में राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुंचे।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को उस वक्त सभी को हैरान कर दिया, जब वह दिल्ली की सड़कों पर ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आए। राहुल गांधी के साथ ट्रैक्टर पर रणदीप सुरजेवाला, बीवी श्रीनिवास और दीपेंद्र हुड्डा समेत अन्य कई कांग्रेसी नेता नजर आए।
इस दौरान सुरजेवाला और श्रीनिवास को हिरासत में ले लिया गया है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार को किसान विरोधी तीनों कृषि कानून वापस लेने चाहिए।
- सोमवती अमावस्या स्नान पर्व सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने जताया आभार
- मल मास समाप्त, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, गूंजेंगी शहनाई
- पुरुषोत्तम मास समाप्ति के दिन सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, इन राशियों पर रहेगा असर
- सोशल मीडिया टेलीग्राम पर केंद्र सरकार ने लगायी अस्थायी रोक
- प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन बुजुर्ग सदस्यों की नृशंस हत्या



