नवीन चौहान.
कुंभ मेला में तैनात नायब तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी को स्थानांतरित करते हुए सदर तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात किया है। इस संबंध में जिलाधिकारी सी रविशंकर द्वारा अवगत कराया गया है कि उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।
बतादें के हरिद्वार जिले में नायब तहसीलदार के सात पद हैं और ये सातों पद अभी तक खाली चल रहे हैं। गिरीश चंद्र त्रिपाठी की तैनाती के बाद एक पद पर तैनाती हुई है, छह पद अभी भी रिक्त चल रहे हैं।
गिरीश चंद्र त्रिपाठी का स्थानांतरित आदेश 19 जुलाई को जारी किया गया था। जिसके बाद उन्हें वहां से कार्य मुक्त किया गया। 23 जुलाई को उन्होंने अपनी ज्वाइनिंग की। जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश के बाद उन्हें सदर नायब तहसीलदार (फेरूपुर) के पद पर तैनाती दी गई।
- जनता की भीड़ देख रुका सीएम धामी का काफिला, बच्चों संग खिंचवाईं सेल्फी
- पुराने तालाब को मिला नया जीवन, मियांवाला में खिला ₹8.64 करोड़ का ‘जल सृष्टि पार्क’
- हरिद्वार के होप अस्पताल में सिटी-पैट स्कैन मशीन का शुभारंभ
- मोहिउद्दीनपुर में सूर्यकिरण एयर शो: दो दिन भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू
- पल्लवपुरम पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस के साथ शातिर किया गिरफ्तार


