नवीन चौहान.
प्रदेश में आधी अधूरी तैयारी के साथ आज से कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के स्कूल छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल खुल गए हैं। स्कूल पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।
स्कूल प्रबंधन ने कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर बैठने की व्यवस्था की है. लेकिन अभी भी न तो स्कूलों के समस्त स्टाफ को वैकसीन लगी है और न ही बच्चों को।
स्कूल में यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी छात्र-छात्राएं मास्क पहन कर स्कूल में प्रवेश करें।
प्रदेश में आज नौंवी से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल खुल गए हैं। इसमें सरकारी और निजी हाईस्कूलों की संख्या 1354 है।
जबकि 2479 इंटरमीडिएट कॉलेज हैं। इनमें करीब तीन लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
- रायवाला के ब्लाइंड मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा, सगी बेटी और प्रेमी गिरफ्तार
- एचईसी कॉलेज में ‘प्रारम्भ-2026’ से सजा नए विद्यार्थियों का स्वागत समारोह
- आंगनबाड़ी केंद्रों में तैयार होती है बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव : रेखा आर्या
- इंस्टाग्राम की दोस्ती, शादी का झांसा और धर्म परिवर्तन का दबाव!
- संस्कृत विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह: राज्यपाल ने 32 मेधावियों को गोल्ड मेडल और 6 को सौंपी पीएचडी

