नवीन चौहान.
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर भारतीय टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। इसके साथ ही भारत का एक और पदक अब पक्का हो गया है।
टोक्यो ओलंपिक के 11वें दिन धाविका दुती चंद ने निराश किया। वह महिलाओं की 200 मीटर रेस में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं। निशानेबाजी में ऐश्वर्य प्रताप ने मेडल जीतने की उम्मीद कायम रखी है।
शटलर पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। जबकि चार दशक बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही।
डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर से पदक की उम्मीद है, वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। टोक्यों में भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
- उत्तराखंड में 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और ADM बदले
- शासन ने किये आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई के कार्यक्षेत्र बदले
- विधानसभा चुनाव की आहट के बीच उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल संभव
- भगवानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक शातिर घायल
- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने की गोवर्धन पूजा कर की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

