नवीन चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हरिद्वार में बड़ा झटका लगने जा रहा है। उनके सबसे करीबी और विश्वासपात्र कहे जाने वाले कांग्रेस को अलविदा कर दिया है। उनके साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस व अन्य दलों के नेता भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की तैयारी में जुट गए है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पूर्व कांग्रेस के जनाधार वाले नेता का कांग्रेस छोड़ना उनके पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के लिए बुरी खबर है। वही भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए राहत की बात है। एक जमीन से जुड़े कार्यकर्ता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खास कहे जाने नेता का उपेक्षित होकर भाजपा में जाने की तैयारी जोर शोर से कर रहे है। उक्त नेता ने बताया कि देश और प्रदेश का विकास भाजपा ही कर रही है। भाजपा में परिवारवाद के लिए कोई जगह नही है। जनता की सेवा करने वाले लोकप्रिय व्यक्ति को ही पार्टी प्रत्याशी बनाती है। जिसके चलते कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि उनको भाजपा की रीति नीतियां पसंद है। जिसके चलते वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ईमानदारी और वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बेबाक निर्णयों से प्रभावित होकर भाजपा में जाने का मन बनाया है। अब वह भाजपा के लिए कार्य करेंगे और जिला पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को जीत दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
पूर्व सीएम हरदा को हरिद्वार में बड़ा झटका, हजारों समर्थकों ने कांग्रेस को किया अलविदा




