नवीन चौहान.
मकर संक्रांति स्नान की तैयारियों को अंतिम रूप देने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। सूर्य के उत्तरायण होने पर देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गंगा के घाटों पर डुबकी लगाने की व्यवस्था की गई है।
इस बार भी मकर संक्रांति की डुबकी दो दिन लगेगी। शनिवार की रात सूर्य उत्तरायण हो रहे हैं, स्नान सुबह से ही आरंभ हो जाएगा। लेकिन, पुण्यकाल की मान्यता रखने वाले रविवार को संक्रांति की डुबकी लगाएंगे। प्रयागराज के संगम में भी श्रद्धालुओं ने शनिवार को मकर संक्रांति स्नान पर्व की डुबकी लगायी। यहां भी स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किये हैं।
हरिद्वार में आस्था की डुबकी सकुशल और सुरक्षित संपन्न हो इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने पूरी तैयारी की है। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जल पुलिस भी घाटों पर तैनात की गई है। प्रशासन को करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के स्नान के लिए पहुंचने की उम्मीद है।
- राज्य के पहले राजकीय ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी (किशोर)’ भवन का हरिद्वार में मंत्री रेखा आर्या ने किया शिलान्यास
- 1.47 करोड रुपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ की बड़ी कामयाबी
- देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री
- जनसुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: ऋतु खण्डूडी भूषण
- श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में मंदिर समिति का कर्मचारी गिरफ्तार



