नवीन चौहान.
बसपा सरकार में मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी को मेरठ से सोनभद्र जिले की जेल में भेजा जा रहा है। मेरठ में जेल में बंद उनके दो बेटो को भी दूसरी जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है।
बेटे इमरान को सिद्धार्थनगर और फिरोज कुरैशी को बलरामपुर जेल भेजा गया है। हाजी याकूब और इमरान को पुलिस ने हाल ही में दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इन दोनों की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था।
बताया जा रहा है कि जेल में हाजी याकूब से मिलने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। इस संबंध में एक रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इसके बाद सोमवार देर रात ही तीनों को मेरठ से दूर दराज की जेलों में भेज दिया गया।
- बहादराबाद इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में देर रात लगी भीषण आग
- हरिद्वार का बदला मौसम, हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट
- सिपाही ने बैराज से गंगा में छलांग लगाकर दी जान, गोताखोरों ने बरामद किया शव
- मदिरा के शौकीनों को सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाना पड़ा भारी
- HARIDWAR में सेक्स रैकेट का भंडाफोड, एक महिला समेत दो आरोपित गिरफ्तार




