अमन कुमार.
हरिद्वार के जगजीतपुर में एक शराब तस्कर को जनता ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है. जन सेवा के कार्य में जुटे रहने वाले आर्यन उपाध्याय ने स्कूटी पर शराब की तस्करी कर रहे युवक को रंगे हाथों पकड़ा और तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी.
आर्यन उपाध्याय ने बताया कि स्कूटी पर अवैध शराब लेकर हरिद्वार हर की पौड़ी के आसपास के क्षेत्रों में महंगे दाम पर बेची जाती है. जिसके चलते शराब तस्करों को मोटा मुनाफा होता है. आर्यन उपाध्याय ने बताया कि इस प्रकरण की जानकारी एसएसपी को दे दी गई है. अवैध शराब की तस्करी पर रोकथाम नहीं की गई तो वह आंदोलन करने को विवश होंगे.
- कांग्रेसियों ने लांघ दी लोकतंत्र की मर्यादा, गरिमा बनाम गाली गलौज
- नैनीताल एसएसपी कार्यालय प्रकरण पर आईपीएस व पीपीएस एसोसिएशनों की कड़ी प्रतिक्रिया, अभद्र आचरण की एक स्वर में निंदा
- देश भर में उत्तराखंड पुलिस टॉप-5 में, साइबर अपराध नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि
- कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता उन्नति शर्मा को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया सम्मानित
- आधी रात हाईवे पर उतरे कप्तान, 09 पुलिसकर्मी निलंबित, 04 से स्पष्टीकरण




