नवीन चौहान.
उधम सिंह नगर पुलिस की ऑपरेशन इवनिंग स्टॉर्म के अंतर्गत सत्यापन अभियान में बड़ी कार्यवाही की गई है। पुलिस ने बिना सत्यापन कराएं जनपद में रह रहे 7 व्यक्तियों के खिलाफ 83 पुलिस एक्ट के खिलाफ कार्रवाई की जबकि 81 पुलिस एक्ट के तहत 55 गिरफ्तार किये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा बिना सत्यापन के उत्तराखंड में रहने वालों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कुल 330 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। जिसमें बिना सत्यापन कराए रहने पर 7 व्यक्तियों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट की कार्यवाही की गई और 55 व्यक्तियों को विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
इस दौरान बिना सत्यापन कराए रहने वालों से करीब एक लाख 40 हजार रूपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। ऊधम सिंह नगर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी ने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि वह लगतार इस अभियान के तहत कार्रवाई करें।
- ADG भानु भास्कर ने बाबा भूरादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- ADG भानु भास्कर ने रिजर्व पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण
- सम्मान समारोह में ग्राम प्रहरियों के योगदान को किया गया सम्मानित
- राहुल गांधी की एनएसए डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव और स्वाभिमान पर चोट: मदन कौशिक
- उत्तराखंड में गुटखा, पान मसाला और निकोटीन युक्त उत्पादों की बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध


