नवीन चौहान.
एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं उसकी सगी बेटी ने ही की। हत्या के बाद बेटी शव को सूटकेश में रखकर पुलिस थाने पहुंची और अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ 302 का केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के एक 39 वर्षीय महिला ने अपनी मां की हत्या कर दी। यह घटना बेंगलुरु के एक आवासीय अपार्टमेंट की है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ रहती है और उसने मां को नींद की गोलियां खिलाकर हत्या को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सेनाली सेन के तौर पर की गई है, जो पेशे से एक फिजियोथेरेपिस्ट है। हत्या की वजह बताते हुए उसने कहा कि उसके पति और मां के बीच रोजाना झगड़ा हुआ करता था, जिस वजह से उसने यह कदम उठाया।
- ADG भानु भास्कर ने बाबा भूरादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- ADG भानु भास्कर ने रिजर्व पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण
- सम्मान समारोह में ग्राम प्रहरियों के योगदान को किया गया सम्मानित
- राहुल गांधी की एनएसए डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव और स्वाभिमान पर चोट: मदन कौशिक
- उत्तराखंड में गुटखा, पान मसाला और निकोटीन युक्त उत्पादों की बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

