नवीन चौहान.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग के समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. चिन्मय पाण्ड्या ने कहा कि सामाजिक संगठन किसी भी राष्ट्र के विकास के अनिवार्य अंग हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समर्पण भाव से समाज सेवा के काम में लगा हुआ है। जिसके फलस्वरूप आज भारत सम्पूर्ण विश्व में मार्गदर्शन करने की भूमिका में आया है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इन्द्रेश कुमार ने कहा भारत हमारी मां है, हमें इसके प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो समाज में समरसता को जन्म देता है, वह स्वर्ग का अधिकारी है। कहा कि हिन्दू समाज इस ओर अग्रसर है। कहा कि जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी मातृ भूमि से बढ कर कुछ नहीं है। धरती के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि संघ छुआछूत और भेदभाव को पाप मानता है। संघ वो चीजें देता है, जो चीजें पूरी दुनिया में कहीं भी खरीदने से नहीं मिलतीं। कहा कि पैसे से जरूरत की चीजें तो मिल जाती हैं। लेकिन संस्कार नहीं मिलते हैं।

प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष दिनांक 30 मई 2023 से प्रारम्भ होकर दिनांक 20 जून 2023 (ज्येष्ठ शुक्ल दशमी से आषाढ शुक्ल द्वितीय) की प्रातः दीक्षान्त तक सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज मेल सेक्टर आयेजित किया गया। हरिद्वार के इस परिसर में अपने इस वर्ग में कुमांऊ तथा गढवाल के सुदूर क्षेत्रों से इस 20 दिवसीय साधना रूपी प्रशिक्षण को प्राप्त करने के लिए स्वयंसेवक आये। इस प्रशिक्षण वर्ग में संघ की रचनानुसार 26 जिलों के नगर, खण्ड, बस्तियों से कुल 365 शिक्षार्थीयों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्ग के सर्व व्यवस्था प्रमुख अनुज त्यागी जी द्वारा सभी आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
- श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने पूर्व सांसद को दिया आशीर्वाद, मां मनसा की चुनरी और प्रसाद
- कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने लिया संतों का आशीर्वाद
- क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल: विधायक आदेश चौहान
- पतंजलि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति, प्रस्तावित दौरे को देख प्रशासन ने तैयारियों को परखा
- मंजूनाथ टीसी को मिली नैनीताल की जिम्मेदारी, हरिद्वार के एसपी सिटी भी बदले





