कोतवाल, थानेदारों ने गिफ्ट लिया दिया तो होगी मुश्किल, जानिये पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। दीपावली पर खाकी के अफसरों को खुश करने के लिये जवानों ने गिफ्ट दिया और गिफ्ट लिया तो मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। उन पर विभागीय कार्रवाई का शिकंजा कसा जा सकता है। इसके अलावा खुद भी सभी जवानों को गिफ्ट लेने से दूर रहने का आदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता की ओर से ये आदेश प्रदेश के सभी जनपदों में भेज दिया गया है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जीरो टालरेंस का पुलिस महकमे में सख्ती से अनुपालन हो रहा है। पुलिस महकमे के मुखिया प्रदेश के डीपीजी अनिल रतूड़ी पुलिस महकमे को भरष्टाचार मुक्त बनाने का पूरा प्रयास कर रहे है। इसके लिये नये-नये अभिनव प्रयोग कर रहे है। खाकी वर्दी पर भरष्टाचार के आरोपों से निजात दिलाने के लिये पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था एवं प्रवक्ता पुलिस मुख्यालय अशोक कुमार ने एक आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि दीपावली पर्व पर पुलिस महकमे को गिफ्टों के लेनदेन से दूरी रखनी होगी। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के भेट, उपहार, गिफ्ट आदि नहीं लिये दिये जायेंगे। बतादे कि कोतवाल और थानेदार अपने पुलिस अफसरों और अधिकारियों को खुश करने के लिये उपहार दिया करते थे। जो कि भरष्टाचार की श्रेणी में ही आता है। लेकिन पुलिस मुख्यालय के इस आदेश के बाद पुलिस अधिकारियों, कोतवाल ,थानेदार व सभी कांस्टेबलों को गिफ्टों से दूरी बनानी होगी।
पुलिस अफसरों को सेल्यूट ही पर्याप्त सम्मान
पुलिस समारोह में अफसरों को सेल्यूट ही पर्याप्त है। पुलिस अफसरों को बुके देना और स्मृति चिंह पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अशोक कुमार की ओर से ये आदेश सभी जनपदों और पुलिस थानों में भेज दिया गया है।