नवीन चौहान.
हरिद्वार में हो रही मूसलाधार बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा एसपी क्राइम रेखा यादव एवं एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, बैरागी कैंप, आनंदवन/अलकनंदा कट, सीसीआर आसपास क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण कर संबंधित क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था एवं जलभराव से ट्रैफिक संचालन की गति में कमी को देखते हुए पानी की निकासी हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने समेत हरिद्वार आए यात्रियों की सहायता हेतु अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
- हरिद्वार SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल
- सलीम उर्फ मन्नू की हत्या का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
- क्रीड़ा विश्वविद्यालय से उत्तराखंड के खेलों को मिलेगी नई उड़ान: धामी
- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बोले “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ”
- मेरठ में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस








