मेरठ।
सावन का महीना शुरू होते ही हरिद्वार से दिल्ली तक शिवभक्त कांवडियों का रेला उमड़ पड़ा है। बड़ी संख्या में जहां कांवडियां हरिद्वार पहुंच रहे हैं वहीं कुछ कावंडियों की वापसी भी होने लगी है। गाजियाबाद का एक शिव भक्त कांवडियां अपने बूढ़े दादा दादी को कांवड़ में बैठाकर अपनी यात्रा पूरी कर रहा है।
यह शिवभक्त जब मेरठ पहुंचा तो उसका लोगों ने स्वागत किया। गाजियाबाद के रहने वाले राहुल सैनी अपने बूढ़े दादा दादी को श्रवण कुमार की तरह पालकी में बैठाकर हरिद्वार से ला रहे है। राहुल ने अपने दादा दादी को हरिद्वार गंगा में स्नान कराया और उसके बाद गंगाजल भरकर उन्हें अपने कांधे पर बैठाकर वापस अपनी मंजिल की ओर लौट रहा है।

राहुल सैनी ने हरिद्वार से मेरठ तक की अपनी यात्रा लगभग 16 दिन में पूरी की। मेरठ पहुंचने पर राहुल और उनके दादा ने सभी श्रद्धालुआंे व देशवासियांे को सन्देश दिया कि सभी को अपने माता-पिता की सदैव सेवा करनी चाहिये।
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र
- हरिद्वार पुलिस का विस्तृत ट्रैफिक प्लान, घर से निकलने से पहले जरूर देखें रूट डायवर्जन




