नवीन चौहान.
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने देर सांय कोटद्वार नींबूचौड़ स्थित आवास पर पौड़ी जिलाधिकारी सहित सभी विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में अधिकारियों के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों, क्षतिग्रस्त पुल व पुलियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा कर अधिकारियों को जरूरी सुझाव और दिशा निर्देश दिए। नदी/नाले में आपदा से क्षतिग्रस्त पुस्तों का निर्माण करवाने सहित अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने एवं प्रभावितों तक तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने आवश्यकता पड़ने पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर लगाने और सभी विभागों को आपसी सामंजस्य बना कर प्रभावित क्षेत्रों में कार्य करने के निर्देश दिए।

- देश भर में उत्तराखंड पुलिस टॉप-5 में, साइबर अपराध नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि
- कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता उन्नति शर्मा को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया सम्मानित
- आधी रात हाईवे पर उतरे कप्तान, 09 पुलिसकर्मी निलंबित, 04 से स्पष्टीकरण
- राष्ट्रमंडल कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा को डीएवी स्कूल से मिला जूडो का प्रशिक्षण
- कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा का डीएवी देहरादून में भव्य स्वागत, विद्यार्थियों को दी प्रेरणा




