नवीन चौहान
हल्द्वानी के एक व्यापारी को हैनी ट्रैप में फंसाकर लाखों की रकम हड़प लिये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के एक व्यापारी को उसका अश्लील वीडियो फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख से अधिक की ठगी की गई है।
व्यापारी के तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। व्यापारी का कहना है कि बदनामी के डर से उन्हें पैसे दे दिए, लेकिन फिर बार-बार कॉल आते रहे और हर बार पहले से ज्यादा पैसे मांगे गए। इसीलिए उसने अब पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर पीड़ित व्यापारी अभी भी बदनामी के डर से काफी डरा हुआ है।

- सोमवती अमावस्या स्नान पर्व सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने जताया आभार
- मल मास समाप्त, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, गूंजेंगी शहनाई
- पुरुषोत्तम मास समाप्ति के दिन सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, इन राशियों पर रहेगा असर
- सोशल मीडिया टेलीग्राम पर केंद्र सरकार ने लगायी अस्थायी रोक
- प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन बुजुर्ग सदस्यों की नृशंस हत्या




