अजय चौहान.
मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के भी कई इलाकों में बारिश का येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया हैै। रविवार की सुबह भी कई इलाकों में बारिश हुई। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश हो रही है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 6 से 9 अगस्त के बीच 18 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का कहर अभी दिखायी पड़ रहा है। शनिवार को हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने से 60 मीटर सड़क बह गई। मौसम विभाग ने अभी अगले चार से पांच दिनों तक 18 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, सिक्कीम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

- युवाओं के तीखे सवालों पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के बेबाक जवाब, भ्रष्टाचारियों को चेतावनी
- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का नशे के खिलाफ बड़ा ऐलान-‘ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से निकलेगा विकसित भारत का रास्ता
- पैदल निकले धामी, डेयरी में पी चाय, ‘लोकल फॉर वोकल’ का दिया सियासी संदेश
- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन मानव तस्करी पर सख्त, नेटवर्क को खत्म करने के सख्त निर्देश
- जनसुनवाई में 44 शिकायतें हुई दर्ज, 26 का डीएम ने मौके पर कराया निस्तारण








