नवीन चौहान.
कनखल पुलिस ने थाने के हिस्ट्रीशीटर और शराब माफिया नवल किशोर को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अवैध शराब पर शिकंजा कसने के बाद माफिया की सट्टे के अवैध कार्य करने की शिकायत मिल रही थी। चर्चित हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध 34 मुकदमे दर्ज है।

थाना कनखल पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग दिनांक 09.08.2023 को सट्टे की खाईबाडी करते हुए अभियुक्त नवल किशोर को कुम्हारगढा थाना कनखल से एक सट्टा पर्ची, व 3680/-रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में थाना कनखल पर मु0अ0सं0 278/23 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम
1-कांस्टेबल जसवीर सिह –थाना कनखल
2-होमगार्ड अनुभव राघव –थाना कनखल

- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र




