नवीन चौहान.
बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की अमरोहा विधानसभा सीट से सांसद दानिश अली को पार्टी से बाहर कर दिया है। पार्टी ने उन्हें सस्पेंड करने के पीछे पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना बताया है। बता दें कि अमरोहा से सांसद दानिश अली हाल ही में काफी सुर्खियों में रहे थे।
बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तरफ से जारी किए गए पत्र में लिखा है, आपको (दानिश अली) अनेकों बार मौखिक रूप से से कहा गया कि आप पार्टी की नीतियों विचारधारा एवं अनुशासन के विरुद्ध जाकर कोई भी बयानबाजी व कृत्य आदि न करें परंतु इसके बाद भी आप लगातार पार्टी के विरुद्ध जाकर कार्य करते आ रहे हैं।
- कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में ओरिएंटेशन एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
- DPS के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा के कार्यकाल में उपलब्धियों का स्वर्णिम विस्तार
- रंगों की दुनिया में नन्हें कदम, एस.एम. पब्लिक स्कूल में उत्साह से मनाया गया ऑरेंज डे
- रुड़की में अवैध निर्माण पर प्राधिकरण का सख्त रुख, दो स्थानों पर निर्माण सील, वाद योजित
- दौराला में सेवा संकल्प अभियान और सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर मंथन








