न्यूज 127.
देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती के अवसर शनिवार को मां गंगा के पावर तट पर विशाल गंगा आरती का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मेयर किरण जैसल भी गंगा आरती के दौरान मौजूद रही। मां गंगा के पावन तट पर हरकी पैडी, मालवीय द्वीप पर यह विशाल और भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि समाज की प्रत्येक नारी को देवी अहिल्याबाई के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। देवी अहिल्याबाई होल्कर ने देश के लगभग सभी धार्मिक स्थान पर सनातन संस्कृति को पुनर्जीवित करने का काम किया। हरिद्वार में विशेष रूप से कुशावर्त घाट का निर्माण उनके द्वारा कराया गया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर आदर्श नारी शक्ति की प्रतीक है। सर्वसमावेशी राज्य संचालन का भी उन्होंने आदर्श प्रस्तुत किया है। उनके व्यक्तित्व की विशालता है कि उनकी दृष्टि सदा अखिल भारतीय रही। देश की एकता और एकात्मता का दर्शन उन्होंने कराया।
इस अवसर पर हरिद्वार महापौर किरण जैसल, दायित्वधारी राज्य मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान , ओमप्रकाश जमदग्नि,पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल,जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, मोहित वर्मा,अमरीश सैनी,रजनी वर्मा,राजकुमार अरोड़ा, प्रीति गुप्ता,रेनू शर्मा, मंजू शर्मा,गोमती मिश्रा, सुषमा चौहान,राजीव भट्ट,मनोज शर्मा,अभिनव चौहान, हिमांशु वर्मा,वरुण चौहान, अरविन्द कुशवाह,लोकेश पाल,सुनील कुमार,विजयपाल सैनी, सतेंद्र पाल,सुमित कर्नवाल,गुलशन शर्मा आदि उपस्थित रहे।