मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक आयी सामने




Listen to this article

न्यूज 127.
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में उस वक्त बड़ी चूक सामने आयी जब एक बाइक सवार का सीएम के काफिले के पास तक पहुंच गया। पुलिस कर्मियों ने उसे रोका तो वह बहस करने लगा। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की सुरक्षा में चूक का मामला उस वक्त सामने आया जब वह हरियाणा सरकार की ओर से पंचकूला स्थित रेड बिशप में प्री बजट के आयोजन में जा रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई विधायक पहुंचे थे। इस दौरान एक शख्स मुख्यमंत्री के काफिले के पास बाइक लेकर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने जब उसे हटाने की कोशिश की तो वो उलझ गया और वह पुलिसकर्मियों से लगातार बहस करता रहा। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।